पंचायत सारथी Better Democracy

सेवा की शर्तें (Terms of Service)

गोपनीयता नीति (Privacy Policy) · रिफ़ंड नीति (Refund Policy) · संपर्क (Contact)

सेवा: पंचायत सारथी (sarthi.betterdemocracy.in), BETTER DEMOCRACY द्वारा। GSTIN 09AJWPA3592L1ZI। अंतिम संशोधन: अक्टूबर 2026।

  1. सेवा: पंचायत सारथी आपकी डाली हुई राज्य निर्वाचन आयोग की वार्ड PDF से मतदाता सूची, घर-वार सारांश, समर्थन ट्रैकर और रिपोर्ट (Excel, PDF, Word) बनाता है।
  2. तीन पैकेज: सूची बनने के बाद आप पैकेज चुनते हैं (तालिका इस सूची के नीचे है)। भुगतान के बाद केवल कीमत का अंतर देकर बड़ा पैकेज ले सकते हैं; अंतर की अलग GST रसीद मिलती है। "सारथी विजय" का रोज़ का सारांश और "आज क्या करें" आपके अपने भरे ट्रैकर से बनते हैं; ये केवल सुझाव हैं, फ़ैसला आपका है।
  3. केवल प्रत्याशी के लिए: यह सेवा पंचायत चुनाव के प्रत्याशी की अपनी चुनाव तैयारी के लिए है।
  4. एक वार्ड का पैकेज: केवल एक वार्ड की PDF डालने पर एक वार्ड की कीमत लगती है (वार्ड पंच प्रत्याशी के लिए, या आज़माने के लिए)। इसके ट्रैकर वाले पैकेज एक वार्ड में केवल एक प्रत्याशी ले सकता है, "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर; यह रोक पूरी ग्राम पंचायत वाले पैकेज से अलग है।
  5. एक ग्राम पंचायत, एक व्यक्ति: एक ग्राम पंचायत के लिए ट्रैकर वाले पैकेज ("सारथी रणनीति" और "सारथी विजय") केवल एक ही व्यक्ति ले सकता है, "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर। अगर उस ग्राम पंचायत के किसी व्यक्ति ने पहले यह सेवा ले ली है, तो उसी ग्राम पंचायत के किसी दूसरे व्यक्ति को ये पैकेज नहीं मिलेंगे। "सारथी सूची" (केवल Excel) पर यह रोक नहीं है। ग्राम पंचायत की पहचान आपकी डाली हुई PDF (ज़िला, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत) से अपने आप होती है।
  6. सही उपयोग: सूची का उपयोग केवल वैध चुनाव प्रचार और संपर्क के लिए करें। इसे बेचना, सार्वजनिक करना, किसी को परेशान करने या किसी गैर-कानूनी काम में लगाना मना है। आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन आपकी ज़िम्मेदारी है।
  7. सटीकता: सूची आपकी दी गई PDF से बनती है और हर वार्ड की गिनती PDF के आधिकारिक कुल से मिलाई जाती है। जहाँ PDF में ही जानकारी अस्पष्ट है, वह रंग से दिखाई जाती है; ऐप अपने आप कुछ नहीं बदलता। अंतिम जांच आपकी है।
  8. कीमत: कीमत पैकेज और मतदाताओं की संख्या से तय होती है (ऊपर देखें) और इसमें 18% GST शामिल है। भुगतान के बाद GST रसीद मिलती है।
  9. अवधि: भुगतान के बाद 7 दिन तक ("सारथी विजय" में चुनाव के दिन तक; पैकेज बढ़ाने पर 7 दिन फिर से) आप सूची सुधार और डाउनलोड कर सकते हैं; उसके बाद डेटा हटा दिया जाता है। डाउनलोड की हुई फ़ाइलें आपके पास रहती हैं। अगर आपको यह ट्रैकिंग शीट 7 दिन के बाद भी इस्तेमाल करनी है, तो 7 दिन पूरे होने से पहले हमें सूचित करें, ताकि मामूली शुल्क पर आपके लिए यह व्यवस्था बनाई जा सके।
  10. रिफ़ंड: रिफ़ंड नीति देखें।
  11. बौद्धिक संपदा: ऐप, रिपोर्ट का ढांचा, उपयोग गाइड और "पंचायत सारथी" नाम © Better Democracy के हैं। इनकी नकल या दोबारा प्रकाशन बिना अनुमति वर्जित है।
  12. ज़िम्मेदारी की सीमा: हमारी ज़िम्मेदारी अधिकतम आपके द्वारा दी गई राशि तक सीमित है। चुनाव परिणाम या सूची के उपयोग से होने वाले किसी नुकसान के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं।
  13. विवाद: ये शर्तें भारत के कानून के अधीन हैं; विवाद की स्थिति में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के न्यायालय का क्षेत्राधिकार होगा।

तीन पैकेज

सारथी सूचीमतदाता सूची, तुरंत और साफ़ Excel मेंसारथी रणनीतिहर घर की स्थिति जानिए, अपनी रणनीति बनाइएसारथी विजयचुनाव के दिन तक, हर सुबह आज का काम
कीमत (मतदाताओं के हिसाब से, GST सहित)
1500 मतदाता तक ₹149
3000 मतदाता तक ₹199
उससे ज़्यादा ₹249
1500 मतदाता तक ₹399
3000 मतदाता तक ₹499
उससे ज़्यादा ₹599
1500 मतदाता तक ₹999
3000 मतदाता तक ₹1249
उससे ज़्यादा ₹1499
केवल एक वार्ड
वार्ड पंच प्रत्याशी, या आज़माने के लिए
₹70₹150₹300
अवधि7 दिन7 दिनचुनाव के दिन तक
वार्ड की PDF से पूरी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची, Excel में✔✔✔
हर वार्ड की गिनती PDF के आधिकारिक कुल से मिलान; अस्पष्ट खाने रंग में✔✔✔
वेबसाइट पर सूची देखना, खोजना और सुधारना✔✔✔
समर्थन ट्रैकर: समर्थक, तटस्थ, प्रतिद्वंद्वी, नहीं मिले✘✔✔
घर-वार सारांश: परिवार मुखिया / निर्णायक, फ़ोन, टिप्पणी✘✔✔
प्रतिद्वंद्वी के गुप्त कोड (A से J)✘✔✔
चार्ट वाली PDF / Word रिपोर्ट और सारांश प्रिंट✘✔✔
रोज़ का सारांश: आज, कल और पिछले 7 दिन में कितने बदले✘✘✔
"आज क्या करें": किस वार्ड, किस घर पर ध्यान दें✘✘✔
सारांश व्हाट्सऐप या ईमेल पर अपनी टीम को भेजें✘✘✔
एक ग्राम पंचायत मेंसबके लिए खुलाकेवल एक प्रत्याशी (पहले आओ, पहले पाओ)केवल एक प्रत्याशी (पहले आओ, पहले पाओ)
एक वार्ड वाले पैकेज मेंसबके लिए खुलाएक वार्ड में एक प्रत्याशीएक वार्ड में एक प्रत्याशी
पूरा विवरण: क्या मिलेगा, चुनाव में कैसे काम आएगाPDF देखेंPDF देखेंPDF देखें

भुगतान के बाद केवल कीमत का अंतर देकर बड़ा पैकेज ले सकते हैं। केवल अपने वार्ड की PDF डालने पर एक वार्ड की कीमत अपने आप लगती है।

In short (English): The service turns the SEC ward PDFs you upload into a voter list, house summary, support tracker and reports, in three packages (Excel list only; list with tracker for 7 days; tracker until polling day with a daily summary and suggested actions), upgradable by paying the difference. The tracker packages are for only one person per gram panchayat on a first-come, first-served basis (once taken, no one else from that panchayat can get them), for lawful election outreach only. Prices include 18% GST. Data is kept 7 days after payment; to keep using the tracker longer, tell us before the 7 days end and it can be extended for a small fee. Liability is limited to the amount paid. The app, report design, guide and name are © Better Democracy. Governed by the laws of India; courts at Lucknow.