रिफ़ंड नीति (Refund Policy)
गोपनीयता नीति (Privacy Policy) · सेवा की शर्तें (Terms of Service) · संपर्क (Contact)
सेवा: पंचायत सारथी (sarthi.betterdemocracy.in), BETTER DEMOCRACY द्वारा। GSTIN 09AJWPA3592L1ZI। अंतिम संशोधन: अक्टूबर 2026।
- भुगतान से पहले: 20 मतदाता, सभी वार्ड का सारांश और एक वार्ड का घर-वार सारांश मुफ़्त देखें, ताकि भुगतान से पहले आप सूची की गुणवत्ता जांच सकें।
- पूरा पैसा वापस: अगर सूची आपकी PDF के अनुसार नहीं बनी, या 10% से ज़्यादा पंक्तियों में गलती है, तो डैशबोर्ड के "शिकायत" में बताएँ। हमारी टीम जांच करके या तो दोबारा सूची बनाएगी या पूरा पैसा (GST सहित) वापस करेगी, जैसा आप चाहें।
- समय: स्वीकृत रिफ़ंड 5-7 कार्य दिवस में उसी माध्यम (UPI, कार्ड, बैंक) में लौटता है, जिससे भुगतान हुआ था। रिफ़ंड पर GST क्रेडिट नोट दिया जाता है।
- रिफ़ंड नहीं: सूची डाउनलोड करने और उपयोग करने के बाद, ऊपर बताई गई गलती के बिना, केवल मन बदलने पर पैसा वापस नहीं होता।
पोस्टर और रील मेकर (₹25 और ₹250 मासिक)
- पहली रील और पोस्टर मुफ़्त बनाकर सेवा परख लें।
- रिफ़ंड नहीं: रील और पोस्टर आपकी दी गई जानकारी, फोटो, गीत और संदेश से, आपकी भागीदारी में तुरंत बनते हैं और उसी समय आपको मिल जाते हैं। इसलिए भुगतान के बाद पैसा वापस नहीं होता।
- केवल इन हालात में पूरा पैसा वापस: एक ही भुगतान के लिए पैसा दो बार कट जाए, या पैसा कटने के बाद भी नई रील बनाने की सुविधा चालू न हो। WhatsApp या ईमेल पर बताएँ; जांच के बाद 5-7 कार्य दिवस में पैसा लौटता है।
In short (English): Preview before paying. Full refund including GST if the list does not match your PDFs or more than 10% of rows are wrong (or we redo the list, your choice); raise it under "शिकायत" on the dashboard. Approved refunds reach the original payment method in 5-7 working days with a GST credit note. No refund for change of mind after download and use.