गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
सेवा की शर्तें (Terms of Service) · रिफ़ंड नीति (Refund Policy) · संपर्क (Contact)
सेवा: पंचायत सारथी (sarthi.betterdemocracy.in), BETTER DEMOCRACY द्वारा। GSTIN 09AJWPA3592L1ZI। अंतिम संशोधन: अक्टूबर 2026।
हम क्या जानकारी लेते हैं
- लॉगिन: मोबाइल नंबर (OTP से) या Google लॉगिन पर आपका नाम और ईमेल पता। Google से हम केवल नाम और ईमेल लेते हैं, और कुछ नहीं।
- प्रत्याशी की जानकारी: आपका नाम, पद और संपर्क मोबाइल नंबर, जो आपकी सूची के ऊपर छपता है।
- आपकी डाली हुई फ़ाइलें: राज्य निर्वाचन आयोग की वार्ड PDF और उनसे बनी मतदाता सूची, साथ में आपके सुधार, ट्रैकर, फ़ोन और टिप्पणियाँ।
- भुगतान: भुगतान Cashfree Payments के सुरक्षित पेज पर होता है। हम आपका कार्ड, UPI PIN या बैंक विवरण नहीं देखते और न रखते हैं; केवल भुगतान संख्या और राशि रखते हैं, जो GST रसीद के लिए ज़रूरी है।
- उपयोग की गिनती: आपने कितनी बार पेज खोला, ट्रैकर बदला, डाउनलोड या प्रिंट किया, इसकी केवल गिनती, ताकि हम सेवा बेहतर कर सकें और ज़रूरत पर आपसे संपर्क कर सकें।
जानकारी का उपयोग
यह जानकारी केवल आपको सेवा देने, रसीद बनाने, सहायता देने और सेवा सुधारने के लिए है। हम आपकी जानकारी या मतदाता सूची किसी को बेचते, किराये पर देते या साझा नहीं करते, और किसी दूसरे प्रत्याशी को आपकी सूची या ट्रैकर नहीं दिखाते।
कितने समय तक रखते हैं
भुगतान के 7 दिन बाद ("सारथी विजय" पैकेज में चुनाव के दिन तक) आपकी PDF, मतदाता सूची, ट्रैकर, फ़ोन और टिप्पणियाँ हमारे सिस्टम से अपने आप हटा दी जाती हैं। केवल ऑर्डर का हिसाब (राशि, रसीद संख्या, पंचायत का नाम, भरे ट्रैकर का प्रतिशत) कानूनी लेखा-जोखा के लिए रखा जाता है।
सुरक्षा
वेबसाइट HTTPS पर चलती है, आपकी सूची केवल आपके लॉगिन से खुलती है, और कुकी केवल लॉगिन बनाए रखने के लिए है (विज्ञापन या ट्रैकिंग के लिए नहीं)।
आपके अधिकार
आप कभी भी अपनी जानकारी देखने, सुधारने या समय से पहले हटाने के लिए actionforbetterdemocracy@gmail.com पर लिख सकते हैं।
In short (English): We collect your login (mobile number, or name and email from Google sign-in), candidate details, the SEC ward PDFs you upload and the list built from them, payment reference numbers (not card or bank details, which stay with Cashfree), and counts of how you use the service. We use them only to provide the service, issue GST invoices and support you. We never sell or share your data or voter list. Voter data is deleted automatically 7 days after payment (for "सारथी विजय", after polling day); only accounting records are kept. Contact actionforbetterdemocracy@gmail.com to access, correct or delete your data.